HARIDWARUTTARAKHAND

रुड़की में मिले डेंगू के 17 नए मरीज

रुड़की। क्षेत्र में डेंगू के मरीज आने का क्रम लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे के अंदर रुड़की और आसपास के क्षेत्र में डेंगू के 17 मरीज पाए गए हैं। वहीं, 20 से ज्यादा संदिग्ध लक्षण वाले मरीज पाए जाने पर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह के अनुसार रुड़की नगर निगम क्षेत्र में 12, पनियाला, नारसन, शेरपुर में एक-एक, खेड़ी शिकोहपुर में दो मरीज सहित कुल 17 मरीज सामने आए हैं। वहीं, नगर निगम की ओर से सभी वार्डों में फॉगिंग और कीटनाशक के छिड़काव का काम और तेज कर दिया गया है। नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने सभी वार्डों के सुपरवाइजरों को इस दिशा में अभियान तेज गति से चलाने के निर्देश दिए हैं।