HARIDWARUTTARAKHAND

गंगा बंदी के बाद भी विभाग ने नहीं दिखायी गंगा सफाई में रुचि

हरिद्वार

हर वर्ष गंगा की सफाई के नाम पर दशहरे से छोटी दीपावली तक गंगा बंदी की जाती है। आज रात को गंगा में जल छोड़ा भी जायेगा। लेकिन गंगा सफाई के नाम पर जल विहिन की गयी गंगा के बाद भी सफाई के नाम पर विभाग ने औपचारिकता मात्र की है। ओम पुल के निकट गंगनहर को जाने वाले गंगाजल को रोकने लिए बनाये गये डैम का एक गेट शुक्रवार दोपहर तक भी रेत से बंद पड़ा था।
वैसे तो हर वर्ष सफाई के नाम पर गंगा बंदी की जाती है। लेकिन यूपी सिंचाई विभाग गंगा बंदी के सफाई के दौरान सफाई की मात्र औपचारिकता ही पूरी करता है। इस बात का अंदाजा गंगा में पसरी गंदगी को देख कर लगाया जा सकता है। बारसाती सीजन के दौरान गंगनहर में बहुत स्थानों पुस्ते टूटकर गंगनहर में गिर गये थे। जबकि कुछ पेड़ भी इस दौरान गंगनहर में समा गये थे। गंगाबंदी के दौरान भी उनको गंगनहर से नहीं निकाला गया। जबकि अन्य कई स्थानों पर गंदगी भी पड़ी है। वहीं ओम पुल के निकट तो डैम के एक गेट में भरे पड़े रेत तक को विभाग ने नहीं हटाया।