HARIDWARUTTARAKHAND

जेपी पांडे की पुण्यपतिथि पर दी श्रद्धाजंलि

हरिद्वार

चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के संस्थापक जेपी पांडे को उनकी चौथी पुण्यतिथि पर राज्य आंदोलनकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जेपी पांडे के सहयोगी रहे राज्य आंदोलनकारी रामदेव मौर्य ने बताया कि राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान लालढांग, गैंडीखाता, श्यामपुर, लक्सर, रुड़की, पथरी आदि क्षेत्रों में घूम-घूमकर राज्य निर्माण आंदोलन की लड़ाई के लिए लोगों को जागरूक कर उनमें जज्बा पैदा किया। नत्थीलाल जुयाल ने कहा कि स्वर्गीय जेपी पांडे को खोने के बाद आज आंदोलनकारी बहुत ही मायूस हैं। समिति के संरक्षक महेश गोड ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की चिन्हिकरण व उनकी अन्य मांगों पर लड़ाई लड़ने की जो ताकत जेपी पांडे ने दिखाई थी। श्रद्धांजलि सभा का संचालन भीमसेन रावत व अध्यक्षता सतीश जैन ने की। इस अवसर पर विनोद डंडरियाल, राजे सिंह नेगी, राजेश, बलवीर सिंह नेगी, आनंद सिंह नेगी, महेंद्र सिंह नेगी, दलवीर पोखरियाल, आरएस मनराल आदि उपस्थित रहे।