शिक्षिकाओं ने छात्राओं को विभिन्न भाषाओं की जानकारी दी
हरिद्वार
कन्या गुरुकुल परिसर में भारतीय भाषा उत्सव के अंतर्गत में हिंदी विभाग द्वारा ‘अपनी पड़ोसी भाषा को जाने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रो. सुरेखा राणा ने हिमांचली, प्रो. निधि हांडा द्वारा पंजाबी, प्रो. मृदुल जोशी ने कुमाऊंनी, डॉ. कृतिका ने बंगाली, डॉ. अशुराधा ने ब्रजभाषा, शोधार्थी शगुन ने बिहारी, रीना नौटियाल ने गढ़वाली, डॉ. निशा शर्मा ने अवधी भाषा पर विचार रखे। सभी भाषाओं के साहित्यकारों एवं उनके साहित्य, लोकोक्तियों, प्रचलित मुहावरे, शब्दावलियों आदि के महत्व को रेखांकित किया गया। परिसर समन्वयक एवं हिंदी विभाग प्रभारी प्रो.सुचित्रा मलिक ने विचार रखे। संचालन हिंदी विभाग की सहायक अध्यापिका डॉ.निशा शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रो. नमिता जोशी, प्रो. सीमा शर्मा, प्रो. मुदिता अग्निहोत्री, प्रो.अंजली गोयल आदि मौजूद थे।
