UTTARAKHAND

बैरागी कैंप में आप ने अस्थाई स्कूल का निर्माण किया  

हरिद्वार

आम आदमी पार्टी ने महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर कनखल स्थित बैरागी कैंप में अस्थाई स्कूल का निर्माण कराया। इसे आप की पाठशाला का नाम दिया गया है। आप नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष इंजीनियर संजय सैनी ने कहा की शिक्षा व्यक्तिगत और सामाजिक विकास का आधार है। किसी भी देश के आर्थिक विकास में शिक्षा का अहम महत्व है।

आप का उद्देश्य शिक्षा और स्वास्थ्य को सामान्य जीवन में बेहतर बनाना है। इसके लिए लगातार पार्टी प्रयास कर रही है। पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी और पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है। दिल्ली सरकार के शिक्षा में किए विकास कार्यों का डंका विदेशों में बज रहा है।