बढ़ती महगांई के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
पौड़ी
बढ़ती महंगाई, रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल के दामों के विरोध में कांग्रेसियों ने कोटद्वार रोड स्थित पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन किया। रविवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद नेगी ने नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने कहा कि हम सरकार को चेताने चाहते हैं और चाहते हैं कि आम आदमी के पुराने दिन सरकार द्वारा वापस दिए जाए।
कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाकर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा आज पेट्रोल डीजल के दाम 100 रूपए तक पहुंचा दिए गए हैं वहीं दूसरी ओर रसोई गैस के दाम भी 400 से बढ़ाकर 900 तक पहुंचाने का काम केंद्र की भाजपा सरकार ने किया है। कहा कि आम जनता ने अच्छे दिनों के सपने के साथ भाजपा को वोट दिया था और सोचा था कि यह सरकार बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार कम करेंगे लेकिन इसके ठीक विपरीत भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी को बढ़ाने का काम किया है। जिससे आमजनता को अपना जीवन जीने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में गोपाल नेगी, युद्धवीर सिंह, तामेश्वर आर्य, प्रमोद मंद्रवाल, मोहित सिंह, डा.ऋतु सिंह, कुलदीप, केदार सिंह गुंसाई, नवलकिशोर, रेखा भंडारी, आस्कर रावत, दीपक असवाल, वीरप्रताप सिंह आर्य आदि शामिल थे।

