UTTARAKHAND

पॉलिथिन के खतरे बताए

रुड़की।  शुक्रवार को चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा पांचवा एक दिवसीय स्पर्श गंगा दिवस शिविर का आयोजन किया गया। स्वयंसेवियो ने निबंध तथा भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से देश को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अपने विचार व्यक्त किए। जिसमें पॉलिथिन के खतरे बताए गए। कार्यक्रम में कैप्टन सुशील आर्य, एनएसएस के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।