UTTARAKHAND

विज्ञान और शैक्षिक प्रर्दशनी छात्रों ने 240 मॉडल पेश किए

जोशीमठ। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित विज्ञान एवं शैक्षिक प्रदर्शनी में विद्यालय के 300 छात्र-छात्राओं ने 240 मॉडलों का प्रस्तुतिकरण समूह तथा पीपीटी के माध्यम से किया। विज्ञान के मॉडल तथा प्रोजेक्ट के अतिरिक्त हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, नैतिक शिक्षा, शारीरिक शिक्षा आदि विषय पर छठी से 12वीं कक्षा तक के छात्रों द्वारा अपने मॉडल पेश किए गए।
विज्ञान जूनियर वर्ग में सिद्धिका पंवार प्रथम, हरीश द्वितीय और प्रींसि पाण्डे तृतीय रहे। अग्रेजी प्रदृश्य में गुनगुन प्रथम, सुमित द्वितीय और निधि तृतीय, मॉडल में अनुष्का प्रथम, स्वर्णिम द्वितीय और अमित नेगी तृतीय रहे। विज्ञान वर्ग में किशन उनियाल और मेघा नेगी प्रथम, स्नेहलता पंवार द्वितीय और उत्कर्ष रौतेला तृतीय रहे। निर्णायक मंडल में शुलभ शाह, वीरेन्द्र सनवाल, राजेश तिवाड़ी, अमित कपरूवाण, सोनी, पूजा नेगी, भगवती कपरूवाण, किशोरी लाल, हरीश डिमरी रहे। प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोला द्वारा कार्यक्रम में विस्तार से शैक्षिक उन्यन के बारे में बताया गया। संचालन प्रकाश पंवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शारदा प्रसाद, भारत भंडारी, मनोज बुटोला, नितिन भट्ट, चन्द्रकला परमार आदि मौजूद रहे।