ENTERTAINMENT

बिग बॉस रितेश देशमुख और नोरा फतेही का होगा डांस परफॉर्मेंस,सलमान के साथ अपने तजुर्बे साझा करेंगे धर्मेंद्र

 

बिग बॉस 14 का लगभग 5 महीने सफर आखिरकार आज मंजिल तक पहुंच चुका है। सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14)के फिनाले का काउंटडाउन शुरू हो गया है। फिनाले बस कुछ ही घंटों दूर है। फिनाले की में 5 फाइनलिस्ट बचे हुए हैं। रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, अली गोनी, निकी तंबोली और राखी सावंत के बीच काफी घमासान मचा हुआ है। इनमें से एक इस सीजन की चमचमाती ट्रॉफी और प्राइस मनी का हकदार बनेगा। हर कोई ये जानना चाहता है कि ‘बिग बॉस 14’ के फिनाले में आज क्या होने वाला है।

ये होंगे शो के स्पेशल मेहमान

बिग बॉस के इस फिनाले एपिसोड को खास बनाने के लिए सलमान खान के साथ साथ माधुरी दीक्षित भी शिरकत करने वाली हैं। वहीं सधर्मेंद्र, रितेश देशमुख और नोरा फतेही भी इस शो का हिस्सा बनेंगे। शो में जहां धर्मेंद्र अपने तजुर्बे को लोगों के साथ साझा करेंगे। रितेश देशमुख और नोरा फतेही का डांस परफॉर्मेंस दे कर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।