UTTARAKHAND

परमार्थ निकेतन पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री की पत्नी  

ऋषिकेश

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की पत्नी प्राची जावड़ेकर परमार्थ निकेतन पहुंचीं। उन्होंने परमार्थ निकेतन की आध्यात्मिक क्रियाओं की सराहना की। शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश प्रकाश जावड़ेकर की पत्नी प्राची जावड़ेकर परमार्थ निकेतन पहुंचीं। उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि गुरुकुल की जीवन पद्धति और दिव्य संस्कार, संस्कृत भाषा का ज्ञान और वेद मंत्रों का गायन, गीता का पाठ, वेदान्त का अध्ययन और भारतीय संस्कृति युक्त जीवन पद्धति हमारे देश के सभी बच्चों में हो, इसलिये हम परमार्थ निकेतन के इस प्रागंण में वर्ष में 4 से 5 संस्कार शिविरों का आयोजन कर रहे हैं। शिक्षा व्यक्ति के विकास में सहायक है, परन्तु सर्वांगीण विकास के लिये शिक्षा के साथ संस्कारों, मूल और मूल्यों का समावेशन अनिवार्य होना चाहिये। प्राची जावड़ेकर ने कहा कि जब संस्कार शिविरों का आयोजन हो, तो वह भी इसमें अवश्य सहभागिता करेंगी।