गौरव कुमार बने आश्रय वेलफेयर के प्रदेश अध्यक्ष
रुड़की
आश्रय वेलफेयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया की बैठक का आयोजन किया गया। संगठन में उत्तराखंड राज्य की जिम्मेदारी रुड़की निवासी गौरव कुमार को दी गई। गंगनहर गणेशपुर पुल के नजदीक श्री सत्यनारायण धर्मशाला में बैठक हुई। एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुधांशु वत्स ने कहा कि संगठन देश के विभिन्न हिस्सों में सेवा के कई कार्य कर रही है। आयुष चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष कार्य किए जा रहे हैं। फाउंडेशन के चेयर पर्सन डॉ. कुलभूषण ने कहा कि आश्रय वेलफेयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया अपने सहयोगी संस्थान के साथ मिलकर आयुर्वेदिक के क्षेत्र में रिसर्च एवं डेवलपमेंट का कार्य भी कर रही है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि संस्था के कार्यों को प्रदेश में बढ़ाया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल कल्याण को लेकर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज सेवा का कार्य विस्तार करेंगे।

