कोतवाली के पास फास्टफूड की दुकान को बनाया निशाना,गुल्लक उठा ले गया चोर
कानपुर
घाटमपुर क़स्बे के नगर पालिका रोड में चोर ने शनिवार देर रात एक फास्टफूड की दुकान को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर होटल से रात में गुल्लक उठा ले गया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकानदार ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है।
घाटमपुर नगर के जवाहर नगर पूर्वी निवासी प्रेम यादव की कोतवाली से तीन सौ मीटर पर एक दुकान है। वह घर के बाहर मुख्य मार्ग पर चाय पानी और फास्टफूड की एक दुकान चलाते हैं। शनिवार रात चोरों ने दुकान का ताला तोडक़र चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की पूरी वारदार सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक चोर आता है और दुकान से नकदी रखी गुल्लक को उठाकर चला जाता है। पीडि़त ने घाटमपुर थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।
पीडि़त ने पुलिस को बताया कि देर रात वह अपनी दुकान बंद कर घर पर ऊपर चले गए थे। रविवार सुबह जब नीचे उतरे तो देखा कि बाहर लोहे के जाल का ताला टूटा हुआ है। होटल के अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज देखी तो चोर गुल्लक ले जाते हुआ दिखा। प्रेम यादव ने बताया कि गुल्लक में दुकान की सारी नकदी रखी हुई थी। घाटमपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर ली जाएगी।

