HARIDWAR

दो भाईयों पर विधवा महिला से दुष्कर्म करने का आरोप

कोतवाली रानीपुर में महिला ने कराया मुकदमा, जांच शुरू
हरिद्वार,

कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में एक विधवा के साथ दो सगे भाईयों पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने तथा कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मरवा देने की धमकी देने के आरोप का मामला प्रकाश में आया है। पीडिता ने कोर्ट के माध्यम से रानीपुर में दोनों भाईयों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली रानीपुर अमर चंद शर्मा ने बताया कि कोतवाली रानीपुर क्षेख निवासी एक विधवा महिला ने कोर्ट के माध्यम से तहरीर देकर शिकायत की है। तहरीर में आरोप लगाया हैं कि 09 जून 22 की शाम को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान दो सगे भाई सागर और मीर पुत्रगण इस्लाम निवासी जमालपुर खुर्द रानीपुर हरिद्वार घुस आये। जिन्होंने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया, उसके शोर मचाने पर पडौस के दो लोगों ने आकर मुझे दोनों भाईयों से छुड़ाया। आरोप हैं कि दोनों भाई ने पुलिस से शिकायत करने पर उसको जान से मरवा देने की धमकी दी है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।