सर्व विकास पार्टी की बैठक शिवालिकनगर में सम्पन्न
हरिद्वार,
सर्व विकास पार्टी की एक बैठक शिवालिक नगर स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें कार्यकारणी का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष भट्ट द्वारा सर्वसम्मति से राजीव देशवाल राष्ट्रीय संयोजक व सुनील नैनवाल राष्ट्रीय महासचिव की घोषणा कर महत्वपूर्ण जिमेदारी सौपी गयी है। इस मौके पर कुछ लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण भी की। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष भट्ट ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को वह बधाई देता हूँ। सर्व विकास पार्टी देश और प्रदेश के सभी वर्ग की पार्टी है पार्टी का उद्देश्य किसी से भेदभाव किये बिना सबको साथ लेकर प्रदेश में जनता के मुद्दों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखना है। राष्ट्रीय संयोजक राजीव देशवाल ने कहा कि पिछले वर्षों में प्रदेश की जनता का ध्यान मूलभूत मुद्दो से भटकाया जा रहा है महंगाई, बेरोजगारी, पलायन शिक्षा, स्वास्थ्य आदि पर पिछली सरकारों द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया। सर्व विकास पार्टी सभी को साथ लेकर एक नए उत्तराखंड और सुंदर उत्तराखंड बनाने का कार्य करेगी। इस मौके पर गौरव गुजर, ललित तनेजा, रविन्द्र चौधरी, सुरेश कुमार, सचिन चौहान, वैशाली, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

