HARIDWAR

महिला ने लगाया जेठ पर जबरन दुष्कर्म का आरोप

शिकायत करने पर पति व जेठानी ने दिया जेठ का साथ
दहेज ना लाने पर ससुराल से मारपीट कर घर से निकाला
कोतवाली रानीपुर में पति, जेठ व जेठानी पर मुकदमा
हरिद्वार

एक महिला ने जेठ पर अश्लील हरकत कर जबरन दुष्कर्म करने तथा पति व जेठानी से शिकायत करने पर जेठ का साथ देने और दहेज न लाने पर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पीडिता ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली रानीपुर में पति समेत जेठ-जेठानी पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि कोतवाली रानीपुर क्षेत्र निवासी महिला ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया हैं कि उसको विवाह 21 नवम्बर 21 को अरविन्द पुत्र प्रकाश चंद निवासी सलेमपुर रानीपुर हरिद्वार के साथ हुआ था। ससुराल में कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन उसका जेठ प्रवीण कुमार उर्फ प्रदीप उसपर बुरी नजर रखने लगा। 23 जनवरी 22 की दोपहर को उसका पति किसी काम से बहादराबाद गये थे और जेठानी भी काम से बाहर थी। आरोप हैं कि इसी दौरान जेठ ने उसको अकेला पाकर पकड़ लिया और डरा धमका को जबरन शरीरिक सम्बंध बनाये। जब उसके पति के घर पहुंचे तो उसने जेठ की करतूत को बताया तो पति ने उसको झूठा ठहराते हुए अपने भाई का साथ दिया। आरोप हैं कि जिसके बाद जेठ मौका मिलते ही उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने लगे। लोक लज्जा के कारण घटना की शिकायत मायके वालों से नहीं की। जब पति दोबारा शिकायत की गयी तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि तेरा बाप ने दहेज में कुछ नहीं दिया हैं इसलिए उसको यह सब सहना पड़ेगा। जेठ की करतूत की शिकायत जेठानी से की गयी तो जेठानी इन्दु उर्फ भोली ने अपने पति का पक्ष लेते हुए कहा कि साथ रहना हैं तो यह सब करना पड़ेगा। इसी दौरान 25 जनवरी 22 को मारपीट कर ससुराल से बाहर निकाल दिया। तहरीर में आगे कहा हैं कि 15 जुलाई 22 को भेल सेक्टर नम्बर 3 पर वह किसी काम से जा रही थी कि इसी दौरान उसका जेठ मिल गया और बोला अगर उसका साथ दिया होता तो तुम्हारा घर न उजड़ता। इसी दौरान जेठ ने सड़क पर ही उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा जिसका विरोध करने पर लोगों के पहुंचने पर वह वहां से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।