UTTARAKHAND

तीन दिन पूर्व अपहृत किशोरी बरामद

रुड़की

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी जो कि जूनियर कक्षा की छात्रा है। वह घर नहीं लौटी थी तो परिजनों को चिंता हुई। जिसके बाद किशोरी की तलाश शुरू हुई तो उन्हें पता चला कि किशोरी को तो लड़के अपने साथ पहला फुसलाकर ले गए हैं। आरोपियों के बारे में जब पता चला तो वह भी नाबालिग निकले। पुलिस ने अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही मुख्य बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।