वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विकासनगर
राजकीय इंटर कॉलेज कोरुवा में वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सोमवार को आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने कहा कि सभी छात्रों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। कोरोना काल में विद्यालय बंद होने के बावजूद छात्र-छात्राओं ने स्वाध्याय से परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इससे पता चलता है कि छात्र खुद भी अपने भविष्य के प्रति गंभीर हैं। उन्होंने बोर्ड परीक्षा के छात्रों को भी सफलता हासिल करने के लिए ईमानदारी से मेहनत करने की सलाह दी। इस दौरान सुशील राणा, संजय कोहली आदि मौजूद रहे।

