धूमधाम से मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्म दिवस
देहरादून,
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा शीर्ष नेतृत्व और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर नगर मंडल विशाल गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर दर्शनलाल चौक स्थित पंचायती मंदिर निकट घंटाघर सुबह हवन का आयोजन हुआ। हवन में देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला, आशीष गोसाई ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को जन्मदिन की बधाइयां दी, वहीं प्रदेश अध्यक्ष की लंबी उम्र के लिए हवन किया गया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा पार्षद प्रत्याशी रहे रईस अंसारी ने बताया कि मंदिर के पुजारी शशि बल्लभ शास्त्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में उनके अगले साल होने वाले नगर निगम चुनाव में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद आएं और मेयर बने और 2024 में पांचांे सांसद प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में उत्तराखंड से जीता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दें, के लिए हवन में प्रार्थना की गई। इस अवसर पर हवन के उपरांत दून हॉस्पिटल जाकर फल वितरण किया। इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

