UTTARAKHAND

मुख्यमंत्री को दिया शोभायात्रा का निमंत्रण

देहरादून,

श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर की शोभायात्रा के निमित्त महंत श्री 108 कृष्ण गिरी के सानिध्य में दिगंबर भरत गिरी द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शोभायात्रा हेतु निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर सेवा दल के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, महामंत्री महेश खंडेलवाल, प्रचार सचिव डीके शर्मा,विनय वर्मा, संरक्षक उमेश रावत, भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, हरीश चौरसिया के अलावा समस्त सेवा दल के सदस्य उपस्थित रहे।