14 से प्रथम फुटबॉल देहरादून लीग 2022 का आयोजन
देहरादून,
फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ देहरादून के सचिव राजेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि प्रथम फुटबॉल देहरादून लीग 2022 का आयोजन 14 अगस्त से प्रेरणा फुटबॉल टर्फ ग्राउंड गुजराडा सहस्त्रधारा रोड में किया जायेगा। यहां परेड ग्राउंड स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि आजकल दून के पवेलियन ग्राउंड में चल रही 77वीं लाला नेमीदास मेमौरियल डिस्ट्रिक्ट लीग दून के फुटबॉल खिलाडियों और विभागों के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि यह धोखा 2014 से निरंतर जारी है और दिखाया जाता रहा है कि यह लीग डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन के द्वारा आयोजित की जा रही है जिसको उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है जबकि एसोसिएशन का पंजीकरण 2014 के बाद से नवीनकरण नहीं किया गया है जोकि अब भी अपंजीकृत श्रेणी में है। उन्होंने कहा कि उक्त अपंजीकृत संस्था पवेलियन मैदान को बुक करवाने के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी को आवेदन पर डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन के नाम से करती है परंतु आमंत्रण डिस्ट्रिक्ट सॉकर एसोसिएशन के नाम से जारी करती है जिसके अध्यक्ष विपिन बलूनी हैं। उन्होंने कहा कि यह सरासर गलत है और एक धोखा है। इस अवसर पर अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

