NATIONAL

विद्युत विभाग के 40 लाख बिलों पर नजर आएगा तिरंगा

इंदौर,

मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न आयोजन कर रही है। बिजली कंपनी ने अगस्त में 40 लाख बिजली बिलों पर तिरंगे के लिए विशेष स्थान तय कर दिया है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के िबलों पर तिरंगा प्रकाशित किया जा रहा है। मप्रक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक अमित तोमर के निर्देश पर आईटी शाखा और एनजबी की टीम नेे इसकी तैयारी की है। अगले सप्ताह से हर जिले में तिरंगे वाले बिजली बिलों का वितरण होगा। बिजली बिलों के भुगतान तिथि व अनय जानकारी पहले की तरह होगी। बिलों पर प्रकाशित सभी जानकारी और अंमित तिथि के रूप में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। आईटी शाखा के अधीक्षण यंत्री सुनील पटौदी ने बताया कि बिलिंग साइकिलंग के आधार पर कृषकों को छोडक़र प्रतिमाह वितरित होने वाले बिलों पर तिरंगा लगाया गया है।