NATIONAL

खदान में डूबने से चार लडक़ों की मौत

मंदसौर

जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर ग्राम मूंदड़ी में नहाने के दौरान पानी से भरी खदान में डूबने से चार किशोरों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, गत दिवस मंदसौर में छह किशोर मूंदड़ी गांव की खदान में भरे पानी में नहाने गए थे, तभी एक लडक़ा गहराई में चला गया, जिसे बचाने में तीन लडक़े भी डूब गए। जानकारी मिलने तक गोताखेरों ने दो किशोरों के शव पानी से निकाल लिए थे एवं दो की तलाश जारी है। शवों की शिनाख्त दीपक सिंघला (16) निवासी कल्पना नगर, कुणाल कछावा (16) निवासी शंकर विहार के रूप में हुई। धु्रव शर्मा (17) और तरुणसिंह सोलंकी (15) की तलाश जारी है।