UTTARAKHAND

15 अगस्त को धूमधाम से मनाये जाने के लिए डीएम ने ली बैठक

नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में जनपद नैनीताल में स्वतन्त्रता दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया जायेगा, को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी गर्ब्याल ने कहा कि 15 अगस्त के दिन सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने समस्त सरकारी, ऐतिहासिहक भवन 14 व 15 अगस्त को एलईडी लाईट से प्रकाशमान किये जायेंगे। उन्होेंने कहा कि समस्त शासकीय, अद्धशासकीय कार्यालय, भवनों आदि में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा। साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय मे ध्वजारोहण प्रातः 9ः30 बजे किया जायेगा। इसके साथ ही प्रातः 10 बजे से 10ः30 बजे तक ऐतिहासिक स्थलों, स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियांे की मूर्तियों पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये जायेेंगे। जिलाधिकारी ने बैठक मे अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अशोक कुमार को ऐतिहासिक स्थलोें, मूर्तियों की साफ-सफाई, रंगरोगन के साथ ही मालरोड मेें देशभक्ति के गीत लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रसारित करने के निर्देश दिये। 15 अगस्त को वन विभाग द्वारा हनुमानगढ़ी मे वृक्षारोपण किया जायेगा। जनपद में 13 से 15 अगस्त के मध्य हर घर में राष्ट्रध्वज फहराया जायेगा। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 15 अगस्त से पूर्व अपने-अपने क्षेत्रोें में सफाई अभियान चलाकर अभियान को सफल बनाया जाए। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारी को जनपद में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियोें को घर में जाकर सम्मानित करने के निर्देश दिये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, शिव चरण द्विवेदी, समेत कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।