छात्रा प्रकरण में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने की जांच
रुड़की
कस्बा मंगलौर में एक विधायल कि प्रिंसिपल द्वारा जारी टीसी पर रेड पैन से टिप्पणी करने के मामले में खण्ड शिक्षा अधिकारी ने विधायल पहुँचकर मामले की जांच की और प्रिंसिपल से स्पष्टीकरण मांगा। प्रिंसिपल ने अधिकारी को छात्राओं का माफीनामा दिखाते हुए नई टीसी जारी की है, जिसके बाद छात्राओं और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है। आपको बता दे कस्बा मंगलौर के मानक चौक स्थित राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विधायल की प्रिंसिपल ने 10वीं की चार छात्राओं की टीसी पर रेड पैन से टिप्पणी कर दी थी। जिसके बाद मामला मीडिया में उछला तो रुड़की खण्ड शिक्षा अधिकारी विधायल पहुँचे और मामले की जांच शुरू की। छात्राओं और उनके अभिभावकों को भी बुलाया गया, दोनों पक्षो को सुनने के बाद अधिकारी ने प्रिंसिपल से स्पष्टीकरण मांगा। प्रिंसिपल ने छात्राओं के द्वारा दिया गया माफीनामा अधिकारी को दिखाया, और नई टीसी जारी की। नई टीसी मिलने के बाद छात्राओं और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। खण्ड शिक्षा अधिकारी अमित कोठियाल ने बताया कि टीसी पर टिप्पणी के मामले में वह जांच करने विद्यायल पहुँचे हैं। प्रिंसिपल ने अपना पक्ष रखा है, और छात्राओ का माफीनामा दिखाया है। प्रिंसिपल ने छात्राओं को नई टीसी भी जारी कर दी है। प्रिंसिपल से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। उधर प्रिंसिपल पुष्पांजलि अग्रवाल ने बताया कि छात्राओं को नई टीसी दे दी गई है। बच्चों के भविष्य के लिए उनका ऐसा कोई उद्देश्य नही था, वह हमेशा बच्चों के भविष्य के लिए काम करती हैं। बहरहाल मामला हाइलेट होने पर अधिकारियों ने संज्ञान लिया है और छात्राओं कस भविष्य खराब होने से बच गया है। अब देखने वाली बात ये होगी कि इस मामले से अन्य शिक्षक कितना सबक हासिल करते हैं।

