HARIDWARUTTARAKHAND

तीर्थनगरी में पहुंचने वाले यात्रियों से करें मधाुर व्यवहारः वेदप्रकाश

हरिद्वार

जूना अखाड़ा पोस्ट हरिद्वार पर श्री भागीरथी ऑटो रिक्शा स्टैंड की ओर से एक बैठक आयोजित की गई। संरक्षक वेदप्रकाश चौहान ने सभी ऑटो चालकों से अनुरोध किया कि ये आपकी रोजी रोटी है। तीर्थनगरी में पहुंचने वाले यात्रियों के साथ मधाुर व्यवहार करें। सवारी उतारने चढ़ाने से पहले वाहन को सड़क पर बनी सफेद पट्टी के बाहर ही खड़ा करें। दाएं या बाई ओर मुड़ने से पहले इंडिकेटर या हाथ देकर इशारा करें। ताकि सड़क दुर्घटनाओं से स्वयं और यात्रियों को बचाने का हरसम्भव प्रयास किया जा सके। अध्यक्ष सुदेश चौहान ने कहा कि ऑटो आम व्यक्ति के पैर हैं। इनसे आम जनता को आवागमन में भारी मदद मिलती है। मगर यह भी ध्यान रखना चाहिए कि हमारे ऑटो से शहर की यातायात व्यवस्था भी सुचारू रूप से चलती रहे। जिसमें सभी ने पुलिस प्रशासन को सुचारु व्यवस्था बनाने में सहयोग करने की अपील की गई। इस बैठक में संरक्षक वेद प्रकाश चौहान, अध्यक्ष सुदेश कुमार चौहान, महामंत्री मोहनलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष राजू पंडित के अलावा शाहनवाज, हरपाल सिंह, ताहिर हुसैन, नरेंद्र, मुकेश और राजू उपस्थित रहे।