HARIDWARUTTARAKHAND

कांग्रेस ने शहर में निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

हरिद्वार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेश अनुसार तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महरा के निर्देश पर आज आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर प्रत्येक जनपद में 75 किलोमीटर भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा निकालनी है। इसी क्रम में आज 25- विधानसभा हरिद्वार में आर्य नगर चौक से देवपुरा आश्रम (अग्रसेन चौक) तक महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण तथा सभी कांग्रेसजनों ने तिरंगा पदयात्रा में भाग लिया। यात्रा का कई जगह युवक कांग्रेस के अध्यक्ष नितिन तैशवर तथा कैश खुराना द्वारा फूलों से तथा अल्पाहार द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा के संयोजक हरिद्वार विधानसभा से प्रत्याशी रहे सतपाल ब्रह्मचारी रहे। इस दौरान हरिद्वार जनपद के प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि इस यात्र का मुख्य उद्देश्य भारत के सभी लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना है। उनको बताना है कि देश को आजादी कैसे मिली। आज वर्तमान में जो केंद्र सरकार में मुखिया बने बैठे हैं उन्हें आजादी का अर्थ भी नहीं मालूम वह जनता को बताते हैं कि देश 2014 में आजाद हुआ। कांग्रेस के तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की घोषणा होते ही भाजपा ने भी पूरे देश में हर घर तिरंगा लगाने का फरमान जारी कर दिया। जगह-जगह अपनी दुकानों पर तिरंगे ही बेचना शुरू कर दिया। जोकि चाइना से मंगाया जा रहा है तिरंगा के नाम पर चाइना को मालामाल कर दिया। इससे भाजपा का चाल चरित्र का मालूम चलता है कि भाजपा का नारा स्वदेशी अपनाओ कितना सत्य है। पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि आज तिरंगा यात्र में सभी वरिष्ठ व कांग्रेसजन उपस्थित रहे आज से लेकर 15 अगस्त तक प्रतिदिन यात्र निकाली जाएगी तथा क्षेत्रवार जो भी कांग्रेसजन घर बैठे हैं उन्हें जगाने का कार्य किया जा रहा है तथा जन जन तक पहुंचने का बहुत अच्छा अवसर है और हमें इसमें सफलता भी मिल रही है। विधायक रविबहादुर, कार्यक्रम सयोंजक सतपाल ब्रह्मचारी, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि आज लोगों में पूरा जोश था। इसी जोश को बरकरार रखते हुए इस हिटलरशाही सरकार को जिसने नोटबंदी करके, जीएसटी लागू करके तथा तमाम बैंकों को बंद करके भयानक बेरोजगारी पैदा कर दी है। अब 2024 में लोकसभा चुनाव में जनता इस सरकार से पूरा हिसाब लेगी और इस सरकार को उखाड़ने का कार्य करेगी। हरिद्वार मेयर अनीता शर्मा, राज्य मंत्री संतोष चौहान तथा महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने संयुक्त रूप से कहा कि महिलाओं को दो वक्त का चूल्हा नहीं जल पा रहा है। राशन में गेहूं बंद कर दिया है तथा गरीबों के सफेद राशन कार्ड जेल भेजे जाने का भय दिखाकर रद्द कर दिए गए हैं। ऐसे हिटलरशाही सरकार के दिन पूरे हो गए हैं। कार्यक्रम में चौ. बलजीत सिंह, हाजी नईम कुरैशी, फुरकान कली, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, श्रमिक नेता राजवीर सिंह, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष ग्रामीण राजीव चौधरी, अनिल भास्कर, हाजी रफी खां, महेश प्रताप राणा, विकास चौधरी, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह, कैलाश प्रधान, बीएस तेजियान, नीशा शर्मा, शशी झा, अंजू मिश्रा, बीना कपूर, सुषमा सहगल, नीलम धीमान, पर्वती नेगी, विभाष मिश्रा, पार्षद उदय वीर चौहान, पार्षद जफर अब्बासी, पार्षद तासीन अंसारी,डॉ दिनेश पुंडीर, नावेज अंसारी,अशोक उपाध्याय आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।