HARIDWAR

मारपीट व शांतिभंग में प्रॉपर्टी डीलर दो भाई गिरफ्तार

हरिद्वार। प्रॉपर्टी डीलर दो भाइयों ने दूसरे प्रॉपर्टी डीलर से मारपीट कर दी। रानीपुर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उनका शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। ज्वालापुर क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी कुणाल त्यागी पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं। उनका किसी बात को लेकर प्रॉपर्टी डीलर गुड्डू चौधरी, उसके भाई सोनू चौधरी से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि कुणाल त्यागी अपनी कार से शिवालिक नगर जाने के लिए निकले थे, जैसे ही वह शिवालिक नगर पहुंचे तभी पीछे से दोनों भाई भी आ धमके। आरोप है कि दोनों भाइयों ने उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। गाली गलौज करते हुए उसे हत्या की धमकी दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दोनों भाइयों को कोतवाली ले आई। देर रात ही पुलिस ने पीड़ित की तरफ से मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों भाइयों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया। रानीपुर कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि आरोपी प्रॉपर्टी डीलर भाइयों के लाईसेंसी असलहे के निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।