उत्कृष्ठ कार्यों के लिए डॉ. नरेश चौधरी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
हरिद्वार
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के शरीर रचना विभागाध्यक्ष डा. नरेश चौधरी को अपने मूल दायित्यों के साथ सामाजिक सेवा में उत्कृष्ठ कार्यो के लिए विशेष रुप से सम्मानित किया। अवधूत मंडल में शुक्रवार देर शाम हुए कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने कहा कि अपने मूल दायित्वों का निर्वहण प्रत्येक व्यक्ति करता है। लेकिन जो व्यकि अपने मूल कार्यों के साथ-साथ सामाजिक सेवा में भी समर्पित है वह विशेष रूप से सम्मान की श्रेणी में आता है। इस प्रकार के सम्मानित होने वाले व्यक्ति को प्रोत्साहन मिलता है। जिससे वह और अधिक सेवा भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित होकर हमेशा अग्रसर रहेगा। आचार्य बालकृष्ण ने भी डॉ. नरेश चौधरी के सराहनीय कार्यो को प्रशंसा की। पतंजलि योगपीठ विवि के प्रति कुलपति प्रोफेसर महावीर अग्रवाल ने भी डा. नरेश चौधरी द्वारा किये सराहनीय कार्यो को प्रशंसा की। इस अवसर पर महन्त दामोदर दास, महन्त कमलदास, महामंडलेश्वर सन्तोषानंद, संस्कृत विवि के कुलपति डा.दिनेश शास्त्री ,उत्तराखण्ड आयुर्वेद विवि के कुलपति डॉ. सुनील जोशी, जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकार प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, एसडीएम पूरण सिंह राणा मौजूद रहे।

