UTTARAKHAND

गुणवत्ता में कमी पर रुकेगा ठेकेदार का भुगतान

रुडकी।

नगर पालिका की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्यों का अधिशासी अधिकारी ने निरीक्षण किया। ठेकेदारों को गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोई कमी न रखने को कहा गया। गड़बड़ी पाए जाने पर ठेकेदार का भुगतान रोकने की चेतावनी दी गई। नगर पालिका की ओर से सडक़ और नालियों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मंगलवार को अधिशासी अधिकारी अजहर अली और जेई गुरुदयाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया। पालिका का कहना है कि जल निकासी आदि के लिए नालियों को व्यवस्थित किया जा रहा है। जिसके चलते निर्माण कार्य पर निगरानी रखी जा रही है। विभिन्न मोहल्लों में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर ठेकेदारों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी पाई जाती है तो ठेकेदारों को भुगतान नहीं किया जाएगा। लोगों से भी निर्माण कार्य को लेकर जानकारी ली।